Rajasthan Danji Bhajani Award: बाड़मेर में 29 और 30 मार्च को दो दिवसीय वाणी उत्सव का आयोजन किया जाएगा. ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान और रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह उत्सव राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के वाणी गायकों को एक मंच पर लाएगा. दानजी भजनी पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो गई है. उत्सव का उद्देश्य लोक-सांस्कृतिक विरासत और विलुप्त होती वीणा भजन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. पुरस्कार पांच श्रेणियों में छह कलाकारों को नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल और वीणा वाद्य यंत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
29 व 30 मार्च को बाड़मेर में होगा वाणी उत्सव, आएंगे बाहरी राज्य से कलाकार
इस उत्सव का आयोजन 29 व 30 मार्च को भव्य वाणी उत्सव आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान और रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा. दानजी भजनी पुरस्कार के लिए 20 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक कलाकार रूमा देवी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.rumadevifoundation.org पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
परंपरा को बचाने की है पहल
फाउंडेशन की निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी ने बताया कि सदियों पुरानी वीणा भजन गायन परंपरा आधुनिकता की दौड़ में कहीं पीछे छूटती जा रही है. नई पीढ़ी का रुझान पारंपरिक संगीत से कम होता जा रहा है जिससे इस सांस्कृतिक धरोहर के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि वाणी उत्सव का उद्देश्य संत परंपरा की वाणी जैसे कबीरदास, मीराबाई, गोरखनाथ और डूंगरपुरी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और वीणा पर वाणी गायन को पुनर्जीवित करना है.
हर साल आयोजित होता है वाणी उत्सव
स्व. दानसिंह राजस्थान के प्रसिद्ध वीणा भजन कलाकार थे. उन्होंने महज 15 वर्ष की आयु में संगीत यात्रा शुरू की और लगभग 85 वर्षों तक भक्ति रस की अमिट छाप छोड़ी. उनकी स्मृति में शुरू किया गया दानजी भजनी पुरस्कार आज लोक कलाकारों के लिए प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है. पिछले वर्ष 500 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया था. इस बार राजस्थान के साथ साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से भी वाणी गायक शामिल होंगे.
5 श्रेणियों में कलाकारों को मिलेगा पुरस्कार
दानजी भजनी पुरस्कार पांच श्रेणियों में छह कलाकारों को प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नवोदित कलाकार (25 वर्ष तक), युवा कलाकार (25-60 वर्ष), वरिष्ठ कलाकार (60 वर्ष से अधिक,विशेष सम्मान (संस्था/व्यक्ति),सोशल मीडिया प्रचार श्रेणी के तहत प्रत्येक चयनित कलाकार को 25,000 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा. साथ ही समर्पित कलाकारों को लाखों रुपये के वीणा वाद्य यंत्र भी भेंट किए जाएंगे.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.