शोभा गौड़ समाज में टूटते रिश्तों को जोड़ने का अनूठा काम कर रही हैं. शोभा महिला सखी के रूप में पुलिस और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर उन परिवारों की काउंसलिंग करती हैं जहां पति-पत्नी के बीच विवाद, घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, तलाक या पारिवारिक कलह जैसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं.
बाड़मेर शहर के नेहरू नगर निवासी शोभा गौड़ समाज में टूटते रिश्तों को जोड़ने का अनूठा काम कर रही हैं. शोभा महिला सखी के रूप में पुलिस और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर उन परिवारों की काउंसलिंग करती हैं जहां पति-पत्नी के बीच विवाद, घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, तलाक या पारिवारिक कलह जैसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं. इससे न केवल दो परिवार टूटते है बल्कि बच्चे भी अकेले हो जाते है.
2011 से महिला थाना पुलिस में कर रही काउंसलिंग
शोभा गौड़ 2011 से महिला थाना पुलिस में बतौर काउंसलसर के रूप में कार्यरत है. शोभा गौड़ बताती हैं कि कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां भी बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं और मामला तलाक तक पहुंच जाता है ऐसे में वे दोनों पक्षों को बैठाकर तसल्ली से उनकी बात सुनती हैं और समझाइश के जरिए रिश्ते को बचाने की कोशिश करती हैं. वे बताती है कि कई मामलों में उनकी पहल से पति-पत्नी के बीच संवाद फिर से शुरू होता है और परिवार टूटने से बच जाता है.
पति-पत्नी के बीच अनबन, प्रेम प्रसंग के आते है मामले
महिला थाना हो या शहर के आसपास के पुलिस थाने जहाँ महिला सम्बन्धी मामले दर्ज होते है वहां शोभा गौड़ काउंसलिंग करती है. वे बताती है कि उनके पास हर महीने कई मामले आते हैं जिनमें घरेलू हिंसा, पति-पत्नी के बीच अविश्वास, प्रेम प्रसंग या पारिवारिक दबाव जैसे मामले होते है. वे इन मामलों में संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग करती हैं और कोशिश रहती है कि बच्चों और परिवार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए.
15 सालों में 10 हजार परिवारों को टूटने से बचाया
शोभा न केवल बाड़मेर बल्कि बालोतरा, जैसलमेर, जालोर और आसपास के शहरों में भी फोन के माध्यम से काउंसलिंग करती है. वे इन 15 सालों में अब तक 10 हजार परिवारों को टूटने से बचा चुकी है. शोभा बताती है कि इस काम से उन्हें सबसे ज्यादा सुकून तब मिलता है जब किसी छोटे बच्चे को उसकी बिछड़ी मां या पिता से दोबारा मिलते देखती हैं. उस पल की खुशी उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.