Maru Mahotsav 2026 : मरु महोत्सव में जैसलमेर की संस्कृति और परंपरा का संगम दिखा. कुसुम पंवार ने 83 लाख के गहनों के साथ मिस मूमल, मनीष पंवार ने मिस्टर डेजर्ट का खिताब जीता. तीन दिवसीय इस आयोजन में कई ख्यातिनाम लोक कलाकारों के साथ साथ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध रहे हैं.
मरु महोत्सव के रंगारंग आयोजनों में लोकसंस्कृति की जीवंत झलक साफ नजर आ रही है. लोकनृत्यों की थाप, मांगणियार और लंगाओं की सुरमयी प्रस्तुतियां और मखमली धोरों पर उमड़ी भीड़ ने जैसलमेर को उत्सव में बदल दिया है. तीन दिवसीय इस आयोजन में कई ख्यातिनाम लोक कलाकारों के साथ साथ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध रहे हैं.
83 लाख रुपये के गहनों के साथ मंच पर उतरी कुसुम पंवार
मरु महोत्सव में कुसुम पंवार ने 83 लाख रुपये के पारंपरिक गहनों के साथ मंच पर कदम रखा. राजस्थानी आभूषणों की भव्यता, पारंपरिक परिधान और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने निर्णायकों का दिल जीत लिया. उनकी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि राजस्थान की नारी सिर्फ सौंदर्य ही नहीं, बल्कि संस्कृति और गरिमा की भी प्रतीक है. कुसुम पंवार बीकानेर की रहने वाली हैं और वर्तमान में सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रही हैं.
मनीष पंवार बने मिस्टर डेजर्ट, दाढ़ी मूंछों की खास पहचान
जैसलमेर के मनीष पंवार ने ‘मिस्टर डेजर्ट’ का खिताब जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. दाढ़ी और मूंछों की देखभाल के लिए रोजाना मक्खन से मालिश करने वाले मनीष अपनी सशक्त पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास के लिए जाने जाते हैं. उनकी दमदार वॉक, प्रभावशाली संवाद शैली और राजस्थानी पहचान ने दर्शकों के साथ साथ जजों को भी खासा प्रभावित किया.
शोभायात्रा से हुई महोत्सव की शुरुआत
डेजर्ट फेस्टिवल की शुरुआत भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में विधिवत आरती के साथ हुई. इसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बीएसएफ का कैमल टैटू बैंड, पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोक कलाकार, रंग बिरंगी झांकियां और मूमल महेंद्र की जोड़ी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही. मरु महोत्सव के इन रंगों ने एक बार फिर जैसलमेर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.