Iran Israel War: दुबई से लौटकर बाड़मेर पहुंची सुशीला खत्री की खुशियां ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों से चिंता में बदल गई हैं. नवजात पोते और बेटे-बहू की सलामती के लिए वह दिन में 7-8 बार फोन कर हालचाल लेती हैं. टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज आते ही उनका दिल घबरा उठता है. दुबई में सीए बेटे संदीप और बहू पूजा के साथ बिताए दो महीने अब याद बन गए हैं. मां की यही दुआ है कि हालात जल्द सामान्य हों और सभी भारतीय सुरक्षित रहें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.