Barmer AI Engineers: बाड़मेर जिले के लिए यह बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि है. पहली बार यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू होने जा रही है, जिससे स्थानीय छात्र AI इंजीनियर बनने का सपना साकार कर सकेंगे. अब तकनीकी शिक्षा के लिए युवाओं को महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा. इस पहल से रेगिस्तानी क्षेत्र में डिजिटल स्किल्स, रोजगार के अवसर और तकनीकी नवाचार को नई मजबूती मिलेगी.
सरहदी बाड़मेर में पहली बार गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई आधारित इंजीनियरिंग की शुरुआत की गई है जिससे जिले के युवाओं को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और भविष्य की तकनीक की पढ़ाई अपने ही शहर में मिलेगी. यह पहल न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी बल्कि बाड़मेर को डिजिटल इंडिया के मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है.
AI आधारित 6 माह और 1 साल के होंगे प्रमाण पत्र कोर्स
बाड़मेर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बाड़मेर में एक साथ आधा दर्जन के करीब एआई बेस्ड कोर्सेज के जरिए युवाओं को आगे आने वाले समय के लिए तैयार किया जाएगा. भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम एडवांस्ड के तहत 6 माह का कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुप्रयोग और 1 साल का कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुप्रयोग करवाया जाएगा.
2 साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए भी कर सकते है आवेदन
इसके अलावा 2 साल का कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क अनुप्रयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुप्रयोग का डिप्लोमा करवाया जाएगा. गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बाड़मेर के प्राचार्य संदीप रांकावत ने बदलते बाड़मेर के इन नए आधारों की जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर में जनवरी के पहले सप्ताह में इन कोर्स की शुरुआत की विधिवत घोषणा की गई है.
6 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, 11 फरवरी से शुरू होगा कोर्स
6 जनवरी से इन कोर्स के आवेदन लिए जाएंगे. 5 फरवरी को फीस जमा करने की अंतिम तिथि होगी और 11 फरवरी से यह कोर्स शुरू हो जाएंगे. इसके लिए 12वी पास युवा आवेदन कर सकते है और युवाओ में इसको लेकर काफी क्रेज है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.