Sleeper Bus Accident In Rajasthan : Balotara जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई. इस घटना में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई. कई घायल बताए जा रहे है जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए. स्लीपर के अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे. कुछ शव बस के अंदर लटके हुए नजर आए.
बालोतरा में सड़क हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए. स्लीपर के अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे. कुछ शव बस के अंदर लटके हुए नजर आए. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.
हाईवे पर अफरा तफरी, पुलिस ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं. कुछ देर तक लोगों को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है. मौके पर चीख पुकार का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया. साथ ही मृतकों के शव भी बस से बाहर निकाले गए.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि टक्कर बेहद तेज थी, जिसने कुछ ही सेकंड में बस को तबाह कर दिया.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.