मानसा के प्राचीन मंदिर में चोरी,घटना CCTV में कैद ।
मानसा जिले के बरेटा कस्बे में एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बता दे कि यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बरेटा स्थित माता के मंदिर में चोरों ने गोलक तोड़कर हजारों रुपए चुरा लिए। मंदिर के प्रबंधक सोनू सिंह ने बताया
सोनू सिंह ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बरेटा पुलिस ने इस मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच की जा रही है।
पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की कही बात
वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की खुलासा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.