बपावर कलां के माटोलिया मोहल्ले में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे और विधि-विधान से होलिका पूजन किया गया। कार्यक्रम में मान सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। होलिका दहन की विधि संपन्न कराने में सत्तू कुशवाह, राघव गोचर, दिनेश नागर, विष्णु कुशवाह, धनराज कुशवाह, बंटी कुशवाह और लोकेश कुशवाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी मोहल्ले वासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे और युवा शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामवासियों ने परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.