बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसे मासूम का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
छत की छत पर खेल रहे 2 मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। दोनों करंट का झटका खाकर दूर जाकर गिरे। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
घटना शहर की श्रीयांस नगर कॉलोनी के पास हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में रोष का माहौल है और स्थानीय लोगों ने हाइटेंशन लाइन को हटाने की मांग की है।
खेलते समय हुआ हादसा, दोनों झुलसे
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के रहने वाले दो मासूम बच्चे उज्ज्वल और तुषार पुत्र दीपक का परिवार वर्तमान में यहां किराए के मकान में रह रहा था। दोनों शनिवार को घर की छत पर खेल रहे थे।
इसी दौरान दोनों घर की छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि दोनों बच्चे मौके पर ही झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाईटेंशन लाइन सिंटेक्स मिल और लोधा जीएसएस को ठिकरिया से बिजली सप्लाई करती है। लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है, जिसकी ऊंचाई भी तय लेवल से काफी नीचे है।
पीड़ित परिवार और मोहल्ले वासियों का आरोप है कि इस खतरे को लेकर कई बार कलेक्टर और संबंधित विभाग को लिखित आवेदन दिया गया। कलेक्टर के माध्यम से भी कार्रवाई की कोशिश की गई, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.