बांसवाड़ा शहर के पाला रोड पर जामा मस्जिद के भवन पर लगे पोस्टर के ठीक सामने सड़क के दूसरे छोर पर एक अन्य पोस्टर लगाने के मामले को पुलिस ने समझाइश कर शांत कर दिया। दोनों समुदायों के पोस्टर भी उतरवा दिए। अब इस मामले में धर्मस्थल के भीतर जाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टोरी डालने की रिपोर्ट के बाद एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया के सदर शोयब खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पाला रोड पर पोस्टर को लेकर 8 दिसंबर की रात विवाद हो गया था और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों की ओर से पोस्टर भी हटा लिए हैं। रिपोर्ट में बताया कि 9 दिसंबर को पुष्पेन्द्र पुत्र कुरिया यादव निवासी गामठवाड़ा सागवाड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से धार्मिक स्थल के भीतर के वीडियो, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वीडियो भाषण अपलोड किए। साथ ही सदर को जान से मारने की धमकी भी दी। इसे लेकर सदर ने पुलिस को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। मामले में खांटवाड़ा निवासी मनोज खांट और गोपी नामक युवक को भी आरोपी बनाया।
ये भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी?
रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और बुधवार को आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र कुरिया यादव निवासी गामठवाड़ा सागवाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज खांट और गोपी की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पुष्पेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होता है तो उसकी जानकारी दें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.