हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई बैंक में डिप्टी मैनेजर महक की हत्या की गुत्थी को झज्जर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जिसे ‘लूट’ के बाद हत्या का मामला समझ रही थी, वह सीए पति की झूठी कहानी निकली।
दरअसल, बहादुरगढ़ में बैंक खातों में करोड़ों के लेनदेन का हिसाब-किताब संभालने वाला चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अंशुल धवन पत्नी महक कथूरिया की हत्या के बाद बार-बार अपना बयान बदल रहा था। घटनास्थल पर मिले सर्जिकल ग्लव्ज ने पुलिस का शक और बढ़ा दिया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो अंशुल ने कत्ल की पूरी कहानी बयां कर दी।
Trending Videos
2 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘लूटपाट के बाद पत्नी महक की हत्या कर दी’
अंशुल ने पहले पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया फिर लूटपाट के बाद पत्नी महक की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बयान दिया कि लुटेरे महक को अगवा कर ले गए फिर हत्या कर रजबहे में शव फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने अंशुल को हिरासत में ले लिया।
3 of 11
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन श्रुति बोली-पूरी प्लानिंग से की हत्या
इधर, वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची महक की बहन श्रुति ने अंशुल पर प्लानिंग के तहत हत्या का आरोप लगाया। कहा, इस रास्ते से वह कभी गुरुग्राम नहीं जाते थे। अंशुल को महक की हत्या करनी थी इसीलिए कल रात उसने यह रास्ता चुना। श्रुति ने कहा, एक सीए को सर्जिक्ल ग्लव्ज की जरूरत क्यों पड़ती है? उसने गाड़ी में कैंची क्यों रखी थी।
4 of 11
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘अंशुल ने सबसे पहले अपनी बहन और जीजा को फोन क्यों किया?’
श्रुति ने सवाल उठाते हुए कहा, वारदात के बाद अंशुल ने सबसे पहले अपनी बहन और जीजा को फोन क्यों किया? घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो वे दोनों पहले से वहां बैठे हुए थे। यह सारे सबूत उसका गुनाह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं।
5 of 11
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में चल रही थी नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी
श्रुति ने कहा कि शादी के दो माह बाद ही महक गर्भवती हो गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही उसने यह खुशखबरी साझा की थी। घर में नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारी चल रही थी। उसके पति अंशुल ने यह भी नहीं सोचा कि महक उसी के बच्चे की मां बनने वाली है।