बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शादीशुदा महिला से गैंगरेप हुआ है। जहां काम दिलाने के बहाने जीजा अपनी साली को रिश्तेदार के घर ले गया। वहां चारों ने बैठकर शराब पी। फिर युवकों ने बारी-बारी से रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को 200 रुपए देकर बस मे
मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है। 40 वर्षीय महिला को उसके पति ने छोड़ दिया था, जिसके बाद वह मायके में रहती थी। काम की तलाश में थी। इसी बात का फायदा उठाकर रिश्तेदारों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है महिला की हालत खराब है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
40 साल की शादीशुदा महिला से गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात में ये सभी शामिल
- रवि चंद परासिया, निवासी ग्राम भरहीबांस (जीजा, फोन पर साली को बुलाया)
- तेजमारी गौतम, (18 साल) निवासी ग्राम रमेशपुर (रिश्ते में भांचा)
- दीपक विश्वनाथ, (20 साल) ग्राम जौराही
पीड़िता और तीनों आरोपी दूर के रिश्तेदार है
पुलिस के मुताबिक, सभी तीनों आरोपी और महिला एक ही समाज के है। दूर दराज के रिश्ते में भी है। तेजमारी गौतम और दीपक विश्वनाथ दोनों वाड्रफनगर में रहकर पढ़ाई करते थे। इसमें से तेजमारी महिला का रिश्ते में भांचा है। रवि चंद महिला को इन्ही के रुम लाया था।
महिला ने अपने जीजा रवि चंद से काम की मांग की थी। जिसके बाद उसने फोन पर कहा कि वह उसे मजदूरी का काम दिलाएगा। 18 जनवरी की सुबह मुख्य आरोपी रवि चंद परासिया महिला को बाइक पर बैठाकर वाड्रफनगर ले गया।
रुम में अन्य 2 युवक पहले से मौजूद थे। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि चारों ने बैठक शराब पी थी। फिर नशे में तीन युवकों ने उससे रेप किया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रेप के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत
पीड़िता के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को मात्र 200 रुपए दिए और उसे बस में बैठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि चंद परासिया (पिता रामचरित्र, ग्राम भरहीबांस), तेजमारी गौतम (पिता मदन लाल, ग्राम रमेशपुर) और दीपक कुमार कुशवाहा (पिता विश्वनाथ कुशवाहा, ग्राम जौराही) के रूप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
…………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
गर्लफ्रेंड से बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग किया गैंगरेप: मिलने बुलाकर शराब पी, 4 फ्रेंड्स से भी कराया रेप, कहा- किसी को बताएगी तो मार डालेंगे

कोरबा में 18 साल की युवती से 5 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में 18 साल की युवती से 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने मिलने बुलाया और शराब पीकर रेप किया। इसके बाद चार दोस्तों से गैंग रेप कराया। इनमें डायल 112 का ड्राइवर और 2 नकाबपोश व्यक्ति शामिल थे। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.