Anganwadi Building Collapse News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी की छत गिरने से एक मासूम की मौत हो गई. इस हादसे के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही पर सवाल उठे हैं. इस मामले में शिक्षा विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं.
प्रशासन ने हादसे के पीछे के कारणों की जांच में पाया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण घटिया और अव्यवस्थित तरीके से किया गया था. इसके चलते भवन का छज्जा गिर गया और बच्चा हादसे का शिकार हुआ. ऐसे में सरपंच और सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
प्रशासन और निर्माण कंपनियों की लापरवाही उजागर
घटना शारदापुर गांव के माध्यमिक शाला खुटहन पारा में हुई, जहां छात्र पढ़ाई कर रहा था. इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जानकारी जुटाई. यह घटना स्कूल प्रशासन और निर्माण कंपनियों की लापरवाही को उजागर करती है.
प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए
प्रशासन ने इस दुखद हादसे के बाद सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय अपनाने का आश्वासन दिया है. परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की गई है और मृतक छात्र के परिजनों को उचित सहायता प्रदान करने की बात कही गई है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.