Balotra Bus Accident: बस से बाहर लटक रहे थे शव, दो मासूम भाइयों के सिर धड़ से अलग, तस्वीरें ऐसी कि दिल दहल जाए
राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार शाम हुआ हादसा बहुत ही दर्दनाक रहा। ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। छह लोगों की मौत बताई जा रही है। बस का चालक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। यहीं से हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देखी गईं। बस के इस तरफ का मंजर बेहद दर्दनाक था। शव बस से बाहर लटक रहे थे। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के सिर तो धड़ से अलग हो गए।

2 of 5
इस बस से हुआ हादसा
– फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ हादसा
बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव पास नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों में से 6 को जोधपुर रेफर किया गया। बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया- हादसा शाम 4 बजे का है। बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जोधपुर की ओर आ रहा था। बस ड्राइवर आगे चल रही 2 गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से ड्राइवर साइड का हिस्सा टकरा गया।
पुलिस के अनुसार, हादसा सरवड़ी के पास तब हुआ जब स्लीपर बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद कल्याणपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया। बालोतरा जिला अस्पताल में शाम 5:15 बजे मृतकों के शव लाए गए और उनकी शिनाख्त की जा रही है। हाईवे पर हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू किया गया। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

3 of 5
हादसे के बाद लोगों ने अपने स्तर पर मदद करने की कोशिश की।
– फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बस का ढांचा मुड़ गया और अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ शव बस की खिड़कियों से बाहर लटके हुए दिखाई दिए। हादसे में तीन और छह साल के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनके सिर धड़ से अलग हो गए। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।
इनकी गई जान
हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों की पहचान नरपत (50) निवासी चितलवाना (जालोर), नगाराम (38) निवासी सायला (जालोर), अनुशा (22) निवासी दांता (जालोर), शिवराज (3) और युवराज (6) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) के रूप में हुई है। शिवराज और युवराज सगे भाई थे। कल्याणपुर सीएचसी में जिन घायलों का इलाज चल रहा है, उनमें शाकिब (20) निवासी फलोदी, जेताराम (30) निवासी बागोड़ा (जालोर), कृष्ण कुमार (21) निवासी चितलवाना, रमेश (24) निवासी चितलवाना और घारूराम (29) निवासी राऊता बागोड़ा शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत स्थिर बताई गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बीबा (30) निवासी राउता, जितेंद्र (30) निवासी मेगावा चितलवाना, वगताराम (62) निवासी बागोड़ा और महबूब खान (30) निवासी जाम्बा चारणान (फलोदी) को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया।

4 of 5
बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी साइड ज्यादा जनहानि हुई।
– फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर अफरा-तफरी मची
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवेर पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे को देखने लोग रुकने लगे और दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि हादसे में घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया, जहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल 6 मरीजों को जोधपुर भेजा गया और बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

5 of 5
हादसे के बाद मदद करने पहुंची टीम और स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला
बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार दिया गया। बस में सवार अधिकांश यात्री जालोर और सांचौर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
जरूरी इंतजाम तुरंत किए
अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन अलर्ट जारी किया और सभी जरूरी इंतजाम तुरंत किए। एमडीएम अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात किया गया, ताकि घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और इलाज मिल सके। अस्पताल परिसर में शांति बनाए रखने के लिए शास्त्री नगर सहित आसपास के थानों से पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है।
About the Author
Related
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.