ये भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था लागू: अब संध्या-शयन आरती की करना होगी ऑनलाइन बुकिंग, चुकाने होंगे इतने रुपए
आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल के शिवलिंग पर ॐ लिखा गया और शांति का संदेश दिए जाने के साथ ही भस्म से शृंगार किया गया। आज बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचा नेपाल का सैन्य अधिकारी दल
नेपाल के उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों की पत्नियों के प्रतिनिधिमंडल (NAWA Delegation) ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 14 विशिष्ट सदस्य शामिल रहे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नवा डेलिगेशन की सदस्यों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने हमारी काफी बेहतर व्यवस्था की थी। महाकाल के अद्भुत दर्शनों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.