राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के नौवें दिन शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में खंडोली डैम (पिकनिक स्थल) के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं पिकनिक मनाने आए आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाना तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने से सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। बच्चों को भी कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
हिट एंड रन मामलों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता, राह-वीर योजना एवं गुड सेमेरिटन योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता, बल्कि उन्हें प्रोत्साहन एवं संरक्षण दिया जाता है।जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आमजन में जागरूकता फैलाकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.