गिरफ्तार युवकों की पहचान रहम खां मोहल्ला निवासी मो. रफीक आलम के 20 वर्षीय पुत्र मो. जायदा तथा उर्दू बाजार निवासी मो. माजिद कुरैशी के 25 वर्षीय पुत्र माजिद कुरैशी के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ लहेरियासराय थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज किया गया।
मंगलवार को अनुसंधानकर्ता दारोगा अशोक कुमार चार पुलिसकर्मियों के साथ दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए बहादुरपुर पीएचसी ले गए थे। इसी दौरान आरोपी मो. जायदा ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और मनरेगा भवन के पास नाले में जाकर छिप गया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नाले से आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को पुनः इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान एक आरोपी फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे नाले से पकड़ लिया। इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.