होली के मौके पर खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित कोटा–खाटू श्याम जी (रींगस मार्ग)–कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का एक फेरा संपन्न हो चुका है। इस विशेष ट्रेन का अगला एवं अंतिम निर्धारित फेरा दिनांक 04 मार्च 2026 को कोटा से संचालित किया जाएगा।
4 मार्च को कोटा से चलेगी ट्रेन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09807 कोटा–राशिदपुर खोरी दिनांक 04.03.2026 बुधवार को कोटा स्टेशन से रात्रि 21.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 22.38 बजे लाखेरी, 22.50 बजे इन्द्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, अगले दिन 00.05 बजे सवाई माधोपुर, 02.02 बजे दुर्गापुरा, 02.30 बजे जयपुर, 02.50 बजे देहर का बालाजी, 03.13 बजे चौमूं सामोद, 03.40 बजे रींगस एवं 04.30 बजे सीकर पर ठहराव लेते हुए प्रातः 05.20 बजे राशिदपुर खोरी पहुंचेगी। रींगस स्टेशन खाटू श्याम जी के लिए निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जहां से सड़क मार्ग द्वारा खाटू धाम पहुंचा जा सकता है।
5 मार्च को होगी गाड़ी वापसी
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09808 राशिदपुर खोरी–कोटा दिनांक 05.03.2026 गुरुवार को प्रातः 06.55 बजे राशिदपुर खोरी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 07.10 बजे सीकर, 08.00 बजे रींगस, 08.36 बजे चौमूं सामोद, 09.40 बजे देहर का बालाजी, 10.00 बजे जयपुर, 10.22 बजे दुर्गापुरा, 13.45 बजे सवाई माधोपुर, 14.38 बजे इन्द्रगढ़ सुमेरगंज मंडी एवं 14.50 बजे लाखेरी पर ठहराव लेते हुए अपराह्न 15.55 बजे कोटा पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: ‘हिंदू सिर्फ एक बच्चा पैदा कर रहे और वो बहुत’, आखिर किस बात पर ऐसा बोले-BJP विधायक?
ट्रेन में लगे हैं 22 डिब्बे
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा, लाखेरी, इन्द्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, देहर का बालाजी, चौमूं सामोद, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य तक जाएगी। इस विशेष ट्रेन में 04 सामान्य श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 01 वातानुकूलित द्वितीय सह प्रथम श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.