पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट कर फंदे से लटकाया। मौके पर पहुंची सास ने बचाई बहू की जान।
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड अंतर्गत गरहाँ थाना क्षेत्र के बसौली जगन्नाथ में एक नवविवाहिता की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। घर में अकेली रह रही नवविवाहिता कृष्णा देवी पर कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की और गले में फंदा लगाकर उसे लटकाने का
प्रमीला देवी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनकी बहू कृष्णा देवी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब कृष्णा देवी ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नवविवाहिता जमीन पर गिर गई, जिसके बाद पड़ोसियों ने कथित तौर पर हत्या की नीयत से उसके गले में साड़ी का फंदा लगाकर उसे कमरे में लटका दिया।
हमलावरों को लगा कि नवविवाहिता की मौत हो गई है, जिसके बाद वे सभी मौके से फरार हो गए। जब प्रमीला देवी घर लौटीं, तो उन्होंने आंगन में एक मासूम बच्चे को रोते हुए देखा। बहू की तलाश करने पर वह फंदे से लटकी मिली। उसे नीचे उतारने पर पता चला कि उसकी सांसें चल रही थीं। तत्काल उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
पीड़िता की सास प्रमीला देवी ने वीरेंद्र राय सहित अन्य पर इस घटना का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गरहाँ थाना प्रभारी अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की सास के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस लोगों के बयान और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.