भारतीय जनता पार्टी बीजापुर ने स्थानीय ऑडिटोरियम में भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में अटल के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और सुशासन की अवधारणा पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि अटल के विचारों पर चलकर ही देश में सुशासन की मजबूत नींव पड़ी। राष्ट्र निर्माण में अटल का योगदान ऐतिहासिक है और उनके विचारों को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल की भूमिका को भी ऐतिहासिक बताते गागड़ा ने कहा कि भाजपा के वैचारिक विस्तार और संगठन की मजबूती के पीछे अटल का दूरदर्शी नेतृत्व रहा है। विशेष वक्ता दीपक वाजपेयी ने कहा कि अटल की राजनीति राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित थी। उन्होंने शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया, जिसका लाभ देश आज भी उठा रहा है।
वर्तमान भाजपा सरकार अटल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकास को नई दिशा दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम राम नाग ने भी अपनी बात रखी। इसके साथ ही वरिष्ठ जनों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, नपा अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, जिपं सदस्य कविता कोरम, श्रीनिवास मुदलियार, गोपाल सिंह पवार, राजू कलमू, शकुंतला पांडे, संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा, हरीश निषाद, रिकी परस्ते, वेंकटेश्वर यालम, हरिहर साहनी, बलदेव उरसा, माया झाड़ी, अशोक राव, तीरथ जुमार, चिन्नाराम तेलम, लालू पोडियम, नरसिंह रेड्डी, जयादेवी चिढ़ेम, प्रताप यादव, केजी सुधाकर, सरिता कूड़ेम, नीलम गणपत, संदीप तेलम सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.