तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है. इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है. लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है. परिवार में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है. वास्तु और पुराणों के अनुसार तुलसी का पौधा हर जगह रखना शुभ नहीं होता है. कुछ खास जगह पर इसे रखने से अशुभ प्रभाव पड़ते हैं.
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है. इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है. लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है. परिवार में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है. वास्तु और पुराणों के अनुसार तुलसी का पौधा हर जगह रखना शुभ नहीं होता है. कुछ खास जगह पर इसे रखने से अशुभ प्रभाव पड़ते हैं.जिससे घर में धन हानि कलह स्वास्थ्य समस्या और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकता है.

वास्तु शास्त्र में बेडरूम को निजी और आराम का स्थान माना जाता है. यहां तुलसी का पौधा रखना अशुभ होता है जो रात में सोते समय व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित करता है. इससे नींद में खलल पड़ता है मानसिक तनाव बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में हलचल होती है. कई बार पति पत्नी के बीच गलतफहमी हो जाती है वास्तु के एक्सपर्ट कहते हैं कि बेडरूम में तुलसी रखने से घर में धन का प्रभाव रुक जाता है इसलिए तुलसी को कभी भी शयन कक्ष में ना रखें

रसोई घर में अन्न और समृद्धि का स्थान है यहां तुलसी का पौधा रखने से अन्न की हानि और धन की कमी होती है. तो अग्नि देव रसोई की अग्नि ऊर्जा से टकराती है जिस घर में आर्थिक तंगी आती है. कई बार खाना बिगड़ने पेट की समस्या या अनावश्यक खर्च बढ़ाने की शिकायत भी रहती है. वास्तु में रसोई दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिए और वहां अग्नि का प्रभाव रहता है.तुलसी को इस दिशा में रखना शनि और राहु के दोष को बढ़ाता है इसलिए रसोई में तुलसी बिल्कुल भी ना रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बाथरूम या टॉयलेट के पास अक्सर लोग जगह की कमी होने के कारण तुलसी के पौधे के पोर्ट को बाथरूम या टॉयलेट के बाहर किनारे में आसपास रख देते हैं.जो यह पूरी तरह गलत है बाथरूम और टॉयलेट घर में सबसे अशुद्ध स्थान माना जाता है.यह तुलसी पौधा रखना अत्यंत अशुभ है इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है इससे परिवार में कलह स्वास्थ्य समस्या और धन हानि होती है.वास्तु में बाथरूम उत्तर पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना चाहिए.जहां नकारात्मक ऊर्जा रहती है तुलसी को इस जगह रखने से लक्ष्मी जी की कृपा कम होगी. इसलिए बाथरूम के पास या अंदर तुलसी का पौधा कभी ना रखें.

मुख्य द्वार के ठीक सामने या बाहर मुख्य द्वार घर के सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है तुलसी का पौधा मुख्य द्वार के ठीक सामने या बाहर रखना शुभ नहीं माना जाता. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रुक जाता है और घर में नकारात्मकता बढ़ती है वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को खुला और साफ रखना जरूरी है तुलसी को मुख्य द्वार पर रखने से धन का प्रभाव बाधित होता है. आर्थिक परेशानियां बढ़ती है यदि तुलसी बाहर रखते है तो मुख्य द्वार से थोड़ा दूरी बनाकर रखें.

तुलसी का पौधा रखने का सबसे शुभ स्थान पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा है.इसे पूजा स्थल के पास या आंगन में रखें. रोज सुबह सूर्योदय के समय तुलसी को जल दें और ओम तुलसी देवी नमः मंत्र जपें. तुलसी को कभी काटे नहीं और मुरझाये पत्ते हटाते रहे.रविवार को तुलसी छूना वर्जित है इन नियमों का पालन करने से घर में लक्ष्मी कृपा बनी रहती है.घर में बरकत धन की बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.