Silver ring benefits : ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से चांदी चंद्र ग्रह से जुड़ी मानी जाती है. चंद्र मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक होता है. जिन लोगों का मन अशांत रहता है या जिन्हें तनाव अधिक रहता है, उनके लिए चांदी बेहद लाभकारी है. चांदी ठंडी धातु है, जो शरीर और मन दोनों पर शांत प्रभाव डालती है. बहुत से लोग चांदी की अंगूठी पहनते हैं, लेकिन सही तरीका न अपनाने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता. गलत उंगली में पहनने से इसका असर कमजोर पड़ सकता है.
ज्योतिष में चांदी की रिंग पहनने का विशेष महत्त्व बताया गया है. इसे केवल आभूषण नहीं बल्कि ऊर्जा और ग्रहों के प्रभाव से जुड़ा साधन माना जाता है. बहुत से लोग चांदी की अंगूठी पहनते हैं, लेकिन सही तरीका न अपनाने के कारण इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता. छोटी सी गलती भी इसके असर को बदल सकती है. इसलिए चांदी की रिंग पहनने से पहले इसके नियम, समय और विधि को जानना बेहद जरूरी होता है.

ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि चांदी चंद्र ग्रह से जुड़ी धातु मानी जाती है. चंद्र मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक होता है. जिन लोगों का मन अशांत रहता है या जिन्हें तनाव अधिक रहता है, उनके लिए चांदी बेहद लाभकारी मानी जाती है. चांदी की रिंग पहनने से मन में ठंडक बनी रहती है और भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है. यही कारण है कि इसे शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक कहा जाता है.

चांदी की रिंग पहनने के लिए सही दिन का चयन बहुत जरूरी होता है. ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार का दिन चांदी पहनने के लिए सबसे शुभ माना गया है. यह दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है जो सुख, सौंदर्य और समृद्धि का कारक है. शुक्रवार को चांदी की अंगूठी पहनने से इसके सकारात्मक प्रभाव जल्दी दिखाई देते हैं. गलत दिन पहनने से लाभ कम हो सकता है या अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चांदी की रिंग किस उंगली में पहनी जाए, इसका भी विशेष महत्त्व है. ज्योतिष के अनुसार दाहिने हाथ की छोटी उंगली या अनामिका में चांदी की अंगूठी पहनना लाभकारी माना जाता है. छोटी उंगली बुध से और अनामिका सूर्य से जुड़ी होती है. इन उंगलियों में चांदी पहनने से मानसिक संतुलन, वाणी की मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ता है. गलत उंगली में पहनने से इसका असर कमजोर पड़ सकता है.

चांदी की रिंग पहनने से पहले उसका शुद्ध होना बेहद जरूरी है. शुद्धिकरण के बिना पहनी गई अंगूठी अपेक्षित सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे पाती. ज्योतिष के अनुसार अंगूठी को गंगाजल या साफ पानी से धोकर शुद्ध करना चाहिए. इसके बाद मन में सकारात्मक भावना रखते हुए इसे धारण करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से रिंग से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है.

चांदी को ठंडी धातु माना जाता है. यह शरीर और मन दोनों पर शांत प्रभाव डालती है. जो लोग जल्दी गुस्सा हो जाते हैं या जिनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है, उनके लिए चांदी की रिंग विशेष लाभ देती है. इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक सोच कम होती है. यही कारण है कि ध्यान और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े लोग चांदी का अधिक उपयोग करते हैं.

चांदी की रिंग का प्रभाव बनाए रखने के लिए उसकी नियमित सफाई भी जरूरी होती है. गंदी या काली पड़ी चांदी ऊर्जा को सही तरीके से प्रवाहित नहीं कर पाती. समय समय पर इसे साफ पानी या हल्के क्लीनर से धोना चाहिए. साफ चांदी न केवल देखने में सुंदर लगती है बल्कि लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव भी बनाए रखती है. सही देखभाल से रिंग की चमक और असर दोनों बने रहते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.