देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा कि घर से निकलते समय दही-चीनी ही नहीं, बल्कि सप्ताह के हर दिन की एक खास शुभ परंपरा है. दिन के अनुसार सही चीज का सेवन करने से मन शांत रहता है. हर काम में सफलता के योग बनते हैं.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य जी:
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि सभी परंपराओं के बावजूद दही-चीनी सबसे अधिक प्रचलित है. आयुर्वेद के अनुसार दही पाचन को मजबूत करता है और चीनी तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है. शास्त्र में दही को चंद्रमा से जोड़ा गया है, जो मन और भावनाओं का कारक होता है. ऐसे में दही-चीनी का सेवन मन को शांत रखता है. यात्रा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है. ये परंपराएं केवल आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे स्वास्थ्य, मनोविज्ञान और जीवनशैली से जुड़ा गहरा अर्थ भी छिपा है. दही चीनी के अलावे भी कुछ चीजे ऐसी है जो बिल्कुल शुभ है.
दिन के अनुसार क्या खाना चाहिए:
ज्योतिषाचार्य बताते है कि दही के अलावे भी कुछ चीजे ऐसी है जो दिन के हिसाब से घर से खा कर निकले तो हर कार्य मे सफलता मिलेगी.रविवार को पान खाकर घर से निकलने से आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.वहीं मंगलवार के दिन गुड़ खाने की परंपरा है. गुड़ को मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है. यह साहस, शक्ति और ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जाता है.बुधवार के दिन धनिया का सेवन शुभ माना जाता है. धनिया बुध ग्रह का प्रतीक है, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़ा होता है. गुरुवार को जीरा खाने की परंपरा है, जिसे गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है. जीरा न केवल पाचन को मजबूत करता है, बल्कि निर्णय क्षमता और स्थिरता बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है.शनिवार के दिन अदरक खाने की मान्यता है.अदरक शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है और यह शरीर में गर्मी, सहनशक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.