{“_id”:”694c1f381aad21768b058b7e”,”slug”:”assembly-speaker-honored-meritorious-students-in-nagali-school-chamba-news-c-88-1-ssml1006-170158-2025-12-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chamba News: नगाली स्कूल में विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे मेधावी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:51 PM IST
चंबा के रावमापा नगाली में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।संवाद
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मेधावी छात्रों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक नृत्य पेश किए। जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहा।
Trending Videos
प्रधानाचार्य संदीप राज राठौर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों को मुख्यातिथि व अभिभावकों के समक्ष पेश किया गया।
इस दौरान मुख्यातिथि विस अध्यक्ष ने 51.12 लाख रुपये की धनराशि से विद्यालय के नवनिर्मित विज्ञान और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों की खेल सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कबड्डी मेट उपलब्ध करवाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। नगाली-संजपुई-समलेऊ संपर्क मार्ग के सुधार की दृष्टि से उन्नयन कार्यों के लिए छह करोड़ रुपये की धनराशि का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।