बाड़मेर | मांगणियार लोक संगीत की समृद्ध परंपरा को एक बार फिर नई पहचान मिली है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार प्रतियोगिता में बाड़मेर के कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लोकगायन श्रेणी में देदड़ियार निवासी लोक गायक शेर मोहम्मद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाद्य यंत्र वादन श्रेणी में जांफली कला के खड़ताल वादक फिरोज खान ने पहला स्थान हासिल किया। शेर मोहम्मद को इससे पहले भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड और थार गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं फिरोज खान अपनी तेज लय और अनोखी प्रस्तुति शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। वे करताल प्रोजेक्ट के माध्यम से खड़ताल जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र को नई पहचान दिलाने के साथ युवा पीढ़ी को इस लोक कला से जोड़ने का कार्य कर रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.