सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपने प्रवास के दौरान पुंछ पहुंचे और भारतीय सेना की तैयारियों और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हालात का जायजा लिया।
सैन्य हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्होंने नगर मोहल्ला कामसर में रहने वाले अपने सेवा निवृत्त साथी, आनरेरी कैप्टन परवेज अहमद खान के घर जाकर परवेज अहमद और उनके परिवार से मुलाकात की।
इसके बाद सेना प्रमुख पुंछ सैन्य ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और सीमावर्ती सुरक्षा पर चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और वहां तैनात अधिकारियों और जवानों से मिलकर उनकी मेहनत और योगदान की सराहना की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.