Vaibhav Suryavanshi Vijay Hazare Trophy: 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में भूचाल लाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस वक्त देश के सबसे चर्चित युवा बल्लेबाज बन चुके है. विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों पर शतक और 84 गेंदों में 190 रनों की ऐतिहासिक पारी से लेकर अंडर-19 एशिया कप और आईपीएल तक, वैभव ने हर मंच पर अपने बल्ले से रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.
वैभव सूर्यवंशी का हाल का फॉर्म जबरदस्त है. उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी (List A क्रिकेट) में बिहार के लिए खेलते हुए 36 गेंदों में शतक और 84 गेंदों में 190 रन की ऐतिहासिक पारी खेली जो कि किसी भारतीय द्वारा दूसरी सबसे तेज लिस्ट ए सेंचुरी है. इससे पहले, अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के बाद उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी धमाकेदार वापसी की. जिससे वह सबसे कम उम्र के लिस्ट ए सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है.

बड़े-बड़े सूरमाओं से आगे निकले वैभव सूर्यवंशीः 14 साल और 272 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतकवीर का रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए हमवतन अंबाती रायुडू और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के नंबर-वन बल्लेबाज रह चुके बाबर आजम सरीखे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके बाद सबसे तेज 150 रन बनाते हुए उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और इंग्लैंड के जोस बटलर को पछाड़ दिया.

बिहार की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में वैभव का बल्ला खूब चला. उन्होंने अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 84 गेंदों पर 16 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 190 रन की तूफानी पारी खेली. वह अपने दोहरे शतक से चूके जरूर. लेकिन उन्होंने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से पूरे देश वैभव सूर्यवंशी ने प्रभावित कर दिया है. समस्तीपुर के लाल वैभव को अब अंडर-19 इंडिया क्रिकेट टीम में जगह मिल चुकी है. देशभर में वाहवाही लूट रहे वैभव सूर्यवंशी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.