अररिया नगर परिषद क्षेत्र के आरएस वार्ड संख्या 3 स्थित मोमिन टोला के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। अररिया आरएस स्टेशन पर रेलवे के निर्माण कार्य के कारण बंद हुए पुराने रास्ते को सांसद के हस्तक्षेप के बाद बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। रेलवे द्वारा अपनी जमीन की घेराबंदी कर निर्माण कार्य शुरू करने से मोमिन टोला का पुराना सार्वजनिक मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। इससे दर्जनों परिवारों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा सांसद को सौंपा लिखित ज्ञापन इस समस्या को लेकर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेलवे के इस कदम से उत्पन्न असुविधा की जानकारी दी गई थी। आवेदन में मांग की गई थी कि वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था होने तक पुराने सार्वजनिक मार्ग को तत्काल बहाल किया जाए। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अररिया रेलवे डिवीजन के डीआरएम से फोन पर बात की।
पुराना रास्ता बहाल करने का दिया आश्वासन सांसद ने डीआरएम से आग्रह किया कि वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं होने तक पुराने रास्ते को बंद न किया जाए और इसे सुचारु रूप से चालू रखा जाए। डीआरएम ने उनकी बात मान ली और पुराना रास्ता बहाल करने का आश्वासन दिया, जिससे मोमिन टोला के निवासियों ने राहत की सांस ली है। उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने बताया, “रेलवे के निर्माण कार्य के कारण वार्ड संख्या 3 में रास्ता बंद होने से आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। हमने अररिया सांसद को ज्ञापन सौंपा, जिन्होंने डीआरएम से बात कर समस्या का त्वरित समाधान कराया।” स्थानीय लोग अब उम्मीद जता रहे हैं कि रेलवे जल्द ही वैकल्पिक रास्ते की स्थायी व्यवस्था करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी कोई असुविधा न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.