Last Updated:
अररिया के इस इलाके में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं. आज हम एक ऐसे जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जमीन खरीदने के बाद आप कुछ ही दिन निवेश दो गुना हो जाएगा.
अररिया: दिन प्रतिदिन जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं. अपनी जमा पूंजी से जमीन की खरीदारी पर अधिक ध्यान देते हैं. इसकी मुख्य वजह है उनको लगता है कि आने वाले दिनों में यह जमा पूंजी से दोगुनी हो सकती है. हर एक जगह पर जमीन के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं. खासकर जैसे ही अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कंस्ट्रक्शन होता है उसके दाम आसमान छूने लगते हैं. जहां कभी जंगल हुआ करता था. जहां कभी खेतिहर जमीन हुआ करती थी.
आज उस जगह पर से निकलने वाले सड़कों के बाद इस जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं. वहीं अब अररिया शहर के आसपास के इलाके भी विकसित होने लगे हैं जिसके बाद यहां का दाम आसमान छूने लगा है. इसी को लेकर सबौर इलाके की बात करें तो यहां की जमीन की कीमत भी आसमान छूने लगी है.
कितनी बढ़ गयी कीमत
दरअसल, अररिया कॉलेज के पीछे की बात करें तो यह इलाका APS school और अररिया गलगलिया रेल लाइन है यानी ठीक उसी के बगल में है. ऐसे में यहां की बात करें तो कभी 2 लाख रुपए कट्ठा जमीन की कीमत हुआ करती थी जो आज के समय मे 5 लाख रुपए के करीब पहुंच गई है. ऐसे में आप भी अगर जमीन लेना चाह रहे हैं तो अभी वहां पर कई ऐसे प्लाट हैं जो खाली हैं आप उसको ले सकते हैं.
वहां के रहने वाले जमीन दाता इंदु झा बताते हैं कि यहां आज से 5 साल पूर्व जमीन की कोई कीमत नहीं थी. इसकी मुख्य वजह है कि यह इलाका विकसित नहीं था सड़के नहीं थी. लेकिन यह हाल के दिनों में इतना विकसित हुआ कि इसका दाम आसमान छूने लगा है. यहां पर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय होने के कारण और भी इसका वैल्यू बढ़ गया है. आने वाले दिनों में इसकी कीमत बढ़ती ही चली जाएगी.
क्या है यहां का फायदा
यहां पर जमीन के कई फायदे हैं. यहां से अररिया कालेज अररिया विद्यालय है शहर मात्र 3 किलोमीटर है. यहां पर अपार्टमेंट बनाकर रेंट पर भी उठा सकते हैं. आप अपने हिसाब से बिजनेस कर सकते हैं. ऐसे में आप यहां पर देखकर अच्छी जगहों पर बिजनेस कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.