अररिया महाविद्यालय मैदान पर खेले गए सीनियर वर्ग 35वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग मैच कांसम ट्रॉफी मैच संख्या–3 में किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने प्रशांत क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 121 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की
प्रशांत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमान अंसारी ने 5.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट, मो. नासिर ने 5 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा रफीक आलम ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत क्रिकेट क्लब की टीम किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी के घातक गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 14.1 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हो गई. बल्लेबाजी में फहाद ने 16 रन, सैफ ने 11 रन तथा मो. नासिर ने 4 रन बनाए.
गेंदबाजी में सुमित मिश्रा ने लिए 4 विकेट
किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सुमित मिश्रा और गौरव देव ने 4-4 विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. जबकि लक्ष्य को 2 विकेट मिले.शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुमित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के मैच के मुख्य अंपायर अनामी शंकर और अश्वनी कुमार, वहीं मैच के स्कोरर अंकित कुमार ने अहम भूमिका निभाई मैच मे उपस्थित जिला क्रिकेट संघ पदाधिकारी एवम् सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव, ओम प्रकाश जयसवाल, अमित सेनगुप्ता, राजू एवं ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.