स्थानीय ग्रामीण मो. जाकिर ने बताया कि इस सड़क पर रात में आने में काफी डर लगता है. खास तौर पर अनजान लोग जब इस रास्ते से गुजरते हैं, तो उन्हें पता ही नहीं रहता है कि बीच सड़क पर पेड़ है. ऐसे में किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है. जानने वाले लोग भी इस रास्ते से डरकर गुजरते हैं.
अररिया की इस सड़क के बीच में खड़ा है पेड़, डर कर निकलने को मजबूर लोग<br><br><br>
पिछले साल बनाई गई है सड़क
यह सड़क तकरीबन 7 किलोमीटर लंबी और 12 फीट चौड़ी है. इसका निर्माण पिछले वर्ष नवंबर वर्ष 2025 में किया गया है. पेड़ होने के बावजूद भी उसे उसी तरह से छोड़कर काम पूरा कर दिया गया. बीच सड़क पर खड़ा यह पेड़ राहगीरों के लिए हर पल दुर्घटना का कारण बना हुआ है. लोग दुर्घटना के शिकार न हों, इसके लिए स्टॉप बोर्ड या अन्य किसी भी तरीके से कोई जानकारी भी नहीं दी गई है.
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
स्थानीय ग्रामीण मो. जाकिर ने बताया कि इस सड़क पर रात में आने में काफी डर लगता है. खास तौर पर अनजान लोग जब इस रास्ते से गुजरते हैं, तो उन्हें पता ही नहीं रहता है कि बीच सड़क पर पेड़ है. ऐसे में किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है. जानने वाले लोग भी इस रास्ते से डरकर गुजरते हैं.
सड़क निर्माण के दौरान संवेदक को इसके बारे में सोचना चाहिए था. इस पेड़ को यहां से हटा देना चाहिए था, ताकि आने वाले समय में लोग किसी दुर्घटना के शिकार ना हों. स्थानीय रवींद्र कुमार बताते हैं कि जब कोई अनजान व्यक्ति इस सड़क पर चलता है तो हादसा होने की ज्यादा आशंका रहती है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.