लव मैरिज के कारण लड़की के परिजनों ने उसके लड़के के भाई का नाक काट दी। इसके बाद बाद लड़के के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। इससे एक युवक के पैर पर हमला कर दिया। दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके
मिली जानकारी के अनुसार जीवाणियों की ढाणी निवासी श्रवण सिंह (25) पुत्र जगसिंह ने पड़ोसी लड़की से करीब ढाई साल पहले लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद उकसिंह (35) पुत्र जगसिंह और धर्म सिंह (50) पुत्र भैरसिंह के परिवार के बीच में विवाद हो गया। इसके बाद लड़की के परिवार वाले बदला लेने के ताक पर थे। बुधवार की शाम को धर्मसिंह समेत बदमाश फसलों में होते हुए उकसिंह पर हमला कर दिया। उकसिंह का धारदार हथियार से नाक काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद आए उक सिंह के परिवार के लोगों ने धर्मसिंह पर हमला कर दिया। इससे उसका पैर कट गया। दोनों को गंभीर हालात में गुड़ामालानी हॉस्पिटल लाया गया है।
घायलों का अलग-अलग जगह पर इलाज चल रहा है।
एक किया सांचौर रेफर वहीं दूसरे को जोधपुर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक सिंह का प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया। वहीं धर्म सिंह को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। श्रवण सिंह अपनी परिवार के साथ में गुजरात में रहता है।
टीमें जुटी आरोपियों की तलाश में
पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों की तरफ से क्रॉस मामले दर्ज हुए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.