आनंद विहार से पुरी को जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से 10 माह के एक बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। महिला का मायके गिरिडीह में है। महिला ने मीरजापुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जीआरपी थाने में आवेदन दिया है। घटना गुरुवार दोपहर की है। अलीगढ़ के कोअरचि थाना क्षेत्र के धोरा निवासी मुन्नी अंसारी ने बताया कि वो अपने 10 माह के बच्चे के साथ अलीगढ स्टेशन पहुंची थी। उसे कोडरमा से गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पीहरा गांव स्थित अपने मायके जाना था। आरोपी ने कहा-नंदन कानन ट्रेन से गया तक जाना है इसी बीच स्टेशन पर एक युवक मिला, जो हरे रंग का स्वेटर पहना था। उसने बताया कि उसे भी नंदन कानन ट्रेन से गया तक जाना है। इसके बाद युवक भी ट्रेन आने पर पीछे से चढ़ गया। दोपहर लगभग सवा एक बजे युवक ने महिला को चलती ट्रेन में अपने पास रखा लड्डू निकाल कर खाने को दिया। यात्रियों ने बताया ट्रेन खड़ी होने पर बच्चे को लेकर नीचे उतर गया युवक उसे खाने के कुछ समय बाद ही महिला बेहोश हो गई। ट्रेन के प्रयागराज स्टेशन निकलने के कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसका बच्चा गायब था। आस-पास के यात्रियों से पूछने पर लोगों ने बताया कि जो युवक आप के साथ बैठा था, वही बच्चे को लेकर ट्रेन खड़ी होने पर उतर गया। कहां उतरा, इसकी जानकारी नहीं है। इस पर महिला रोने लगी। इस बीच कोच के एक यात्री ने रेल मदद एप 139 पर फोन करवाया। इधर, इस संबंध में एसआई अखिलेश राय ने बताया कि महिला द्वारा जीआरपी में तहरीर देने के लिए कहा है। जीआरपी आगे की कार्रवाई करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.