करनाल के असंध के रामनगर स्थित बीडीपीओ कार्यालय के पास मकान में बुजुर्ग दंपती की दम घोंटकर हत्या कर दी गई। कमरे में फर्श पर हाथ-पैर बंधे बुजुर्ग हरी सिंह नंबरदार (78) और उनकी पत्नी लीला देवी (75) के शव पड़े मिले। दोनों अकेले रहते थे।
घर से ही कबाड़ी का काम करते थे। सोमवार सुबह पोता रोहित घर पहुंचा तो वारदात के बारे में पता लगा। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने मुंह बंद करके दम घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोते रोहित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस लूट के पहलू से भी जांच कर रही है, क्योंकि घर से लॉकर की चाबी गायब है। रोहित ने बताया कि वह रतक रोड पर अलग मकान में रहता है। दादा-दादी रामनगर में अकेले रहते थे। दोनों कमरे से बाहर बरामदे में सोते थे।
दादा-दादी के घर बगल में चाचा बंसी का घर है। दादा लंबे समय से लोहे के कबाड़ का काम करते थे। रोहित भी साथ ही काम करता था। रोज रतक रोड से उनके पास काम के लिए आता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.