ड्रोन के साथ मिली 8 किलो हेरोइन।
अमृतसर में थाना घरिंडा पुलिस ने 8 किलो हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के सख्त निर्देशों के बाद की गई है, जिसका उद्देश्य नशा माफिया को जड़ से खत्म करना है।
थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नेष्टा में ड्रेन के पास गेहूं के खेतों में कोई भारी वस्तु गिरी हुई है, जिसके ड्रोन होने की आशंका थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष सर्च पार्टी का गठन किया और मौके पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को एक टूटा हुआ ड्रोन और पीली टेप से लिपटी एक भारी वस्तु मिली। जांच करने पर यह वस्तु हेरोइन पाई गई, जिसका कुल वजन 8 किलोग्राम था।
पीली टेप से लिपटी बॉक्स में रखी मिली हेरोइन।
इस संबंध में थाना घरिंडा में मुकदमा नंबर 414, दिनांक 19.12.2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/23/28-61-85 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 की धारा 10, 11, 12 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बरामद हेरोइन के मामले में सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.