अमृतसर के झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। परिवार के सदस्य बताते हैं कि कमलेश रानी घर में अकेली थीं। जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, उसी दौरान यह घटना हुई। लौटने पर उन्होंने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। परिवार के लोगों का कहना है कि घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और अलमारी भी खंगाली हुई थी। परिवार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं भी हुई हैं। यही वजह है कि शुरुआत में चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम से मौत के कारण की जांच वही मौके पर पहुचें एडीसीपी विशालजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच, हर एंगल से गहन जांच पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि की पहचान की जा सके। एडीसीपी ने कहा, हम मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रहे हैं और जल्द ही वास्तविक कारण का पता चलेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.