Amla Ki Kheti: भरतपुर में किसानों के लिए आंवला खेती ग्रीन एटीएम साबित हो रही है. इस सीजन में बंपर पैदावार और अच्छे बाजार भाव मिलने से किसानों की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. कम लागत और अधिक उत्पादन वाली इस फसल ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है, जिससे क्षेत्र में खेती का रुझान तेजी से बढ़ रहा है.
किसानों का कहना है कि इस बार फलों का आकार और गुणवत्ता दोनों ही अच्छी है. जिससे उनकी मांग काफी बढ़ गई है. स्थानीय मंडियों में आवला 45 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है. जो किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है. खास बात यह है कि आवला की फसल कम मेहनत और कम लागत में भी अच्छा उत्पादन दे देती है, इसलिए यह क्षेत्र के किसानों के लिए लाभ का प्रमुख स्रोत बनती जा रही है. कई किसानों ने बताया कि भरतपुर के कई इलाके की जलवायु और मिट्टी आवला उत्पादन के लिए बेहद उपयुक्त है.
बागों में तैयार हरे-भरे आंवले
यही कारण है कि यहां लगाए गए पौधे तेजी से विकसित हुए और अब बड़ी मात्रा में फल दे रहे हैं. बागों में तैयार हरे-भरे आंवले न केवल अच्छा उत्पादन दे रहे हैं, बल्कि गुणवत्ता के कारण दूर-दराज के व्यापारी भी इन्हें खरीदने पहुंच रहे हैं. आवला में औषधीय गुण होने के कारण इसकी मांग पूरे वर्ष बनी रहती है. अचार, मुरब्बा, पाउडर, जूस और आयुर्वेदिक दवाओं में इसके उपयोग के चलते इसकी बिक्री आसानी से हो जाती है. यही वजह है कि किसान सीधे स्थानीय बाजारों से लेकर बड़े सप्लायरों तक अपने फल बेचकर अच्छा मुनाफा हासिल कर रहे हैं.
किसानों का कहना है कि आंवला की खेती ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया है. पहले जहां मौसम और बाजार पर निर्भरता अधिक रहती थी, वहीं अब आवला के बागों से उन्हें हर साल निश्चित और स्थिर आय होने लगी है. कई किसान इसे लंबी अवधि की कमाई का सुरक्षित जरिया मानते हैं. कुल मिलाकर भरतपुर क्षेत्र में आवला की खेती किसानों के लिए खुशहाली का नया अध्याय बन रही है. बढ़ती मांग अच्छा भाव और भरपूर पैदावार ने इसे किसानों के लिए एक भरोसेमंद और मुनाफे वाली फसल बना दिया है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.