Railway Ambala News : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर कदम उठाता रहा है. पिछले दिनों रेलवे रेल वन ऐप (स्वरेल) लेकर आया. इसमें रेलवे से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन संबंधित पूछताछ, यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था, शिकायत दर्ज करने और पार्सल सेवा जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड नहीं करने पड़ रहे. इसी ऐप पर अब जनरल (अनारक्षित) टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जो 14 जुलाई 2026 तक मिलेगी. लोकल 18 ने अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार से बात की.
अब ‘रेल वन’ ऐप पर जनरल (अनारक्षित) टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है. 14 जुलाई 2026 तक किराये का डिजिटल भुगतान करने पर ये रियायत इस स्कीम के तहत दी जाएगी. पहले अलग-अलग सुविधाओं के लिए रेलवे के कई अलग-अलग ऐप का उपयोग किया जाता था, जिसमें यात्री आइआरसीटीसी की वेबसाइट और एप के माध्यम से टिकट बुक करवाते थे. मोबाइल यूटीएस ऐप से जनरल, प्लेटफार्म और मासिक सीजन टिकट बुक करते थे. एक मार्च 2026 से यूटीएस मोबाइल ऐप अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए एकमात्र अधिकृत मोबाइल एप्लिकेशन होगा.
लोकल 18 से बात करते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे ने कुछ समय पहले रेल वन ऐप शुरू किया था. इसमें यात्रियों की टिकट बुकिंग, ट्रेन से संबंधित पूछताछ और यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था व शिकायत आदि की सुविधा उपलब्ध कर दी गई थी. अब इस ऐप पर जर्नल (अनारक्षित) टिकटों की बुकिंग पर 3% की छूट 14 जुलाई तक दी जा रही है. इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. इस ऐप को एक बार इंस्टॉल करके वन टाइम मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करना होता है. रोजाना वैसे काफी संख्या में यात्री से इसका फायदा उठा रहे हैं.
कैसे करें इस्तेमाल
ऐप डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर या साइन अप पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें. एमपीन सेट करें और प्रोफाइल जानकारी दर्ज करें. जिसके बाद प्रोफाइल या सेटिंग सेक्शन में जाकर आधार सत्यापन विकल्प चुनें. आधार नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज कर ओटीपी या बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन पूरा करें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.