अंबाला शहर के प्राचीन शिव मंदिर, कैलाश मंदिर हाथी खाना अंबाला छावनी व रानी का तालाब प्राचीन शिव मंदिर शामिल है. उन्होंने बताया कि यह गंगाजल की बोतल 250 मिलीलीटर की होती है ओर इसका मूल्य 30 रुपये डाक विभाग के द्वारा निर्धारित किया गया.
ऐसे में किसी कारणवश जो श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल नहीं ला पाते हैं, तो उनके लिए डाक विभाग की यह योजना काफी फायदेमंद साबित होगी. बता दें कि डाक विभाग उन लोगों की मनोकामना पूरी करवा रहा है जो किसी कारणवश हरिद्वार नहीं जा सकते हैं. दअरसल, डाक विभाग के द्वारा भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए गंगाजल के स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति आसानी से मात्र 30 रुपए में गंगाजल ले सकता है. वही डाक विभाग कल यानी शिवरात्रि वाले दिन अंबाला के मुख्य मंदिरों के भार गंगाजल के स्टॉल लगायेगा, जिसमें मात्र 30 रुपए में श्रद्धालुओं को गंगाजल की बोतल दी जाएगी.
इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला शहर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर निर्मल कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए डाक विभाग के द्वारा गंगोत्री व हरिद्वार से गंगाजल मंगवाया जाता है, ताकि जो भी श्रद्धालु किसी कारणवश हरिद्वार नहीं जा पाए हैं उन्हें भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल मिल सकें.
उन्होंने बताया कि यह गंगाजल अंबाला के सभी बड़े छोटे डाकघरों में उपलब्ध है,जहां पर जाकर श्रद्धालु 30 रुपये गंगाजल की बोतल खरीद सकते हैं. उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन अंबाला के सभी प्राचीन मंदिरों के बाहर डाक विभाग गंगाजल की स्टॉल्स लगाएगा,जहां से श्रद्धालुओं को यह है आसानी से उपलब्ध हो पाएगा.
अंबाला में यहां लगेंगे गंगाजल के स्टॉल्स
जिसमें अंबाला शहर के प्राचीन शिव मंदिर, कैलाश मंदिर हाथी खाना अंबाला छावनी व रानी का तालाब प्राचीन शिव मंदिर शामिल है. उन्होंने बताया कि यह गंगाजल की बोतल 250 मिलीलीटर की होती है और इसका मूल्य 30 रुपये डाक विभाग के द्वारा निर्धारित किया गया. वहीं इस योजना का श्रद्धालुओं को काफी लाभ हो रहा है, क्योंकि उन्हें भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने के लिए मंदिरों के बाहर ही उपलब्ध हो पाएगा जिससे श्रद्धालुओं में काफी ख़ुशी का माहौल है और वह इस योजना के लिए डाक विभाग का धन्यवाद कर रहे हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.