हरियाणा बोर्ड की 10वीं का दूसरा पेपर आज खत्म हो गया. पेपर देकर निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी. लोकल 18 की टीम अंबाला छावनी के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची. हमसे बात करते हुए छात्रों ने बताया कि उनका पेपर काफी अच्छा गया है. छात्रा लक्षिता ने बताया कि उनका पेपर काफी अच्छा हुआ है. वह रोज 8 से 9 घंटे तैयारी करती हैं. लक्षिता 80 नंबर का पेपर सॉल्व करके आई हैं. छात्रा नेहा ने बताया कि उनकी ट्यूशन टीचर रोज 2 से 3 घंटे पेपर की तैयारी करवाती थीं. इसी वजह से आज वह बहुत ही कम समय में अपना पेपर सॉल्व कर पाईं.
लक्षिता करीब 80 नंबर का पेपर सॉल्व करके आई हैं. उन्होंने बताया कि पांच नंबर का गद्यांश आया हुआ था, जिसमें एक पैरे के अंदर से ही प्रश्नों का उत्तर देना होता है. किसान की दशा के बारे में निबंध आया हुआ था, जिसे बहुत ही आसानी से उन्होंने लिख दिया.
अब आगे क्या
छात्रा नेहा ने बताया कि उनकी ट्यूशन टीचर रोजाना 2 से 3 घंटे पेपर की तैयारी करवाती थीं. जिसकी वजह से आज वह बहुत ही कम समय में अपना पेपर सॉल्व कर पाईं. उन्हें 70 के करीब नंबर आने की उम्मीद है. नेहा ने बताया कि आज के पेपर में समास और संधि विशेष जैसे व्याकरण देखने को मिले. घुमावदार मुहावरे भी आए. छात्रा प्रिया ने बताया कि वह ओपन बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दे रही हैं. अब उनका अगला पेपर गणित का है. आज का पेपर काफी आसान आया है. वह चाहती हैं कि आने वाले सारे पेपर भी इसी तरह से आएं. हिंदी के पेपर में उन्हें कई संस्कृति शब्द भी देखने को मिले है. कई रोचक कविताओं के पहेलियों वाले प्रश्न आकर्षक लगे. इस पेपर में जापान के हिरोशिमा नागासाकी के बारे में भी एक प्रश्न था.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.