हरियाणा में फरवरी का मौसम इस बार उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है. सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पलवल में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 23 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23–24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी संभव है. दिल्ली में AQI 221, फरीदाबाद 248 और गुरुग्राम 217 दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा और उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के समय तापमान गिर सकता है. वहीं दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.इसके साथ ही इस दौरान हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के मुताबिक हरियाणा में 27 फरवरी तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सप्ताह की शुरुआत साफ और शुष्क मौसम से होगी, हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी. इस दौरान 21 और 22 फरवरी को अधिकांश जिलों में धूप खिली रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं 23 और 24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. वहीं 25 फरवरी से मौसम दोबारा साफ होने लगेगा और 26 और 27 फरवरी को प्रदेश में शुष्क और सामान्य मौसम रहने का अनुमान है. सप्ताह के अंत तक दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी.
AQI लेवल में हुआ बदलाव
हरियाणा में जहां ठंड ओर गर्मी लोगों को सता रही है, तो वही AQI लेवल में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं.aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 221 देखने को मिला है, जबकि फरीदाबाद जिले में सुबह AQI लेवल 248 दर्ज किया गया है. वहीं गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 217 देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 220 दर्ज किया गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.