Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ठंड के तेवर नरम पड़ने लगे हैं. सुबह-रात न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच है. भिवानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और सोनीपत में न्यूनतम 5.5 डिग्री दर्ज हुआ. आज मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. 10 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ से आगे चलकर मौसम बदलेगा. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं कल से ठंडी हवाएं चलेगी और गरज-चमक के साथ आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. वहीं 9 जनवरी को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है और हल्की हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 10 जनवरी को सुबह-शाम ठंडा रहेगी और मौसम सुहावना रहेगा. रात में सर्दी बढ़ सकती है. रात का तापमान 3-7°C के आसपास रहेगा और दिन में अधिकतम तापमान 23-24°C तक पहुंच सकता है.11 फरवरी को दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और अधिकतम लगभग 24-26°C तक रहने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की ठंड बनी रहेगी. वहीं 12 से 14 फरवरी के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप तेज रहेगी. तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 25-27°C के आसपास पहुंच सकता है, जो फरवरी के लिए सामान्य से थोड़ा ऊपर है.मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 17 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान में बादल छा सकते हैं.हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है.इस सप्ताह को लेकर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को शुष्क मौसम और गर्मी से बचाने के लिए जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करें.
AQI लेवल हुआ बदलाव
हरियाणा मैं मौसम परिवर्तन के साथ-साथ aqi लेवल भी लगातार बदलता दिखाई दे रहा है. क्योंकि aqi.in की माने तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह जहां AQI लेवल 251 दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 283 देखने को मिला है. वही गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 269 दर्ज किया गया जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 196 दर्ज किया गया है.
मौसम साफ, तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, हरियाणा में सोमवार शाम 7 बजे मौसम साफ है. तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. नमी 80 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.