Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 29 दिसंबर तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. घना कोहरा छाया रहेगा. 30–31 दिसंबर को बादल और हल्की बारिश की संभावना है. नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ होगी.
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में में 29 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान घना कोहरा और सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा. ऐसे में दिसंबर महीने के आखिरी तक मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और बादल छाए की संभावना है. ऐसे में हरियाणा में कोहरा बढ़ने और बादल छाने की संभावना बन रही है. इसके साथ ही नए वर्ष 2026 के पहले सप्ताह के अंदर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 28 दिसंबर को हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर चले की संभावना बनी रहेगी. इसके साथ ही तापमान में मामूली बढ़त के बावजूद मौसम ठंडा रहेगा. वहीं 29 दिसंबर 2025 को कोहरा और ठंड का असर देखने को मिलेगा. IMD ने कुछ इलाकों में लगातार कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है. वहीं 30 दिसंबर को हरियाणा में कोहरे के साथ मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान संभव है कि बादल छाए रहें और बारिश भी होने की संभावना है. वहीं 31 दिसंबर 2025 यानी कि नए साल की पूर्व संध्या पर भी मौसम में शीतलहर और कोहरे के प्रभाव में रहेगा. सुबह-शाम कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी. इसके बाद नए साल 1 जनवरी को मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहेगा. मौसम सामान्य से ठंडा और कोहरे की स्थिति कुछ इलाकों में बनी रहेगी. वहीं 2 जनवरी 2026 को भी मौसम ठंडा, सूखा और घना कोहरा देखने को मिलेगा. तापमान में बढ़त होगी, लेकिन फिर भी मौसम सर्द रहेगा.
AQI लेवल हुआ काफी ज्यादा खराब
हरियाणा में शीतलहर के साथ-साथ अब AQI लेवल भी खराब होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे खासतौर पर सांस के साथ जुड़े हुए मरीजों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं.aqi.in के अनुसार आज सुबह फरीदाबाद जिले का AQI लेवल 601 देखने को मिला है,जबकि राजधानी दिल्ली का AQI लेवल 636 देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही गुरुग्राम जिले का AQI लेवल सुबह के समय 512 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 253 दर्ज किया गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.