Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है. मौसम विभाग ने 10 जनवरी को कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट और पश्चिमी जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है. दृश्यता घटने से यातायात प्रभावित हो सकता है. गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज हुआ.
वहीं चौधरी चरण सिंह HAU, हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 13 जनवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. इस बीच उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी. जिससे ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आयेगी.जबकि 11 जनवरी को कोहरे के साथ शीत लहर का प्रभाव जारी रहेगा. उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 12 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा. सुबह कोहरा और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है.13 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबंदी की संभावना है. तापमान स्थिर रहने के आसार हैं. 14 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति के दिन मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ जिलों में आंशिक बादल और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है.15 जनवरी को मौसम फिर से साफ होने की उम्मीद है. दिन में धूप निकल सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. वहीं 16 जनवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं. कोहरा छिटपुट इलाकों तक सीमित रह सकता है.
AQI लेवल हुआ काफी खराब
हरियाणा में जहां ठंड का प्रकोप जारी है तो वहीं AQI लेवल भी लगातार खराब देखने को मिल रहा है. दरअसल aqi.in के अनुसार दिल्ली का AQI लेवल जहां सुबह के समय 421 दर्ज किया गया है ,तो वही फरीदाबाद जिले का AQI लेवल 344 देखने को मिला है.वही गुरुग्राम जिले का AQI लेवल 359 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 216 दर्ज किया गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.