मौसम विभाग ने विशेष रूप से 16 जिलों को लेकर सावधानी बरतने को कहा है, जिसमें कोहरे और शीत लहर को लेकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जिले में ओरेंज अलर्ट है. वहीं 12 जिलों, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है.वहीं 24 दिसंबर यानी कल नारनौल जिले में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला था.
वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 10°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 5°C जैसा महसूस हो सकता हैं,जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक 25 से 27 दिसंबर के बीच हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में में घना कोहरा छाएगा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है.
28 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना
जबकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. वहां से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं, इस बीच 28 दिसंबर के बाद से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे बादल छाने की संभावना है. इससे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हबो सकती है. बता दे कि 28 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है और तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना है. इस दिन बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. वहीं 29 दिसंबर की सुबह-समय विजिबिलिटी कम रहेगी, कोहरा जारी रहेगा और दिन का तापमान अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा.
2025 का अखिरी दिन रहेगा ठंडा
वहीं 30 दिसंबर को कोहरे में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन सुबह-सुबह डेंस फोग और कोल्ड कंडीशंस अब भी बनी रहेंगी. दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं और ठंडी धुंध की संभावना रहेगी. वहीं 31 दिसंबर यानी साल 2025 का अखिरी दिन ठंडा होने वाला है. न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर भी मौसम ठंडा रहेगा. कोहरा कम-ज्यादा बना रह सकता है. दिन के तापमान में हल्की वृद्धि के साथ मौसम थोड़ा कम कठोर महसूस होगा.
AQI लेवल हुआ प्रदूषित
हरियाणा में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की मात्रा भी काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे लोगों सांस लेने में समस्या जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा. दरअसल aqi.in की माने तो फरीदाबाद जिले का aqi लेवल सुबह के समय 253 देखने को मिला है, जबकि राजधानी दिल्ली का aqi लेवल 238 दर्ज किया गया है. इसी तरह गुरुग्राम जिले में सुबह aqi लेवल 214 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में सुबह aqi लेवल 208 दर्ज किया गया हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.