वहीं कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक आज पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना जताई है. जबकि IMD की मानें तो 26 जनवरी की शाम से मौसम में फिर बदलाव आएगा और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है. जबकि 27 जनवरी को बारिश के बाद और 28 जनवरी से हवाओं की दिशा बदलेगी, जिससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी. वहीं 29-30 जनवरी मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा और ठंड का असर कमजोर नहीं होगा.जबकि 31 जनवरी को उत्तर भारत में आमतौर पर सर्दी बनी रहेगी और कोहरे की संभावना बनी रहेगी. बारिश और बादल की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है.ऐसे में 1 फरवरी को दिन ठंडा और हवादार रहेगा, वहीं कोहरे की सुबह आम रहेगी. इस दिन हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना ज्यादा है.
वहीं मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं.इसके साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ठंड और खराब मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें.
AQI लेवल हुआ काफी ज्यादा खराब
हरियाणा में एक तरफ तो मौसम की मार देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ AQI लेवल भी बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल aqi.in की माने तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 257 देखने को मिला है जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 206 दर्ज किया गया है. वहीं गुरुग्राम जिले में सुबह के समय AQI लेवल 198 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल सुबह के समय 203 दर्ज किया गया है.
हरियाणा में आंशिक रूप से निकली धूप
वहीं हरियाणा में फिलहाल मौसम आंशिक रूप से धूप वाला है. तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. नमी 57 प्रतिशत है और हवा 3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है. बारिश की संभावना केवल 5 प्रतिशत है. आने वाले दिनों में तापमान बदलने के संकेत हैं.
इन स्थानों पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
ताजा जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने हरियाणा में आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 28 जनवरी के दिन भी बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कई स्थानों पर पाला पड़ने, बारिश और ओले का अलर्ट भी जारी किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.