Ambala Latest News : अंबाला के 13 वर्षीय तन्मय ने मेहनत और लगन से कराटे के क्षेत्र में खास पहचान बनाई है. साधारण परिवार से आने वाले तन्मय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा है. अब तक 22 पदक जीत चुके तन्मय का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक लाना है.