पेंड्रा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अमरकंटक में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिससे सड़कें वीरान नजर आ रही हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं, जिसका असर उनकी दिनचर्या पर भी पड़ा है। ठंड से अभी राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तत्काल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रविवार को अमरकंटक में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.