नए डीवाईओ के लिए फील्ड ट्रेनिंग के आयोजन की फोटो।
माई भारत तरनतारन ने डिप्टी डायरेक्टर जसलीन कौर के मार्गदर्शन में 22 से 27 फरवरी तक 6 नए नियुक्त डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर्स (DYOs) के लिए पांच दिवसीय फील्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माई भारत की पहलों को प्रभाव
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तृप्ति जैन, अनिकेत शर्मा, स्नेहा प्रजापत, सौरभ जैन, आकाश मीणा और ऋषव देव सहित छह अधिकारियों ने भाग लिया। बता दे कि ट्रेनिंग की शुरुआत एक ओरिएंटेशन सेशन से हुई, जिसमें माई भारत की संरचना और कार्यप्रणाली, वार्षिक कार्य योजना का निर्माण, जिला सलाहकार समिति के कार्य, बजट, खातों का रखरखाव, रिकॉर्ड-कीपिंग, रिपोर्टिंग तंत्र और DYOs की आहरण एवं वितरण शक्तियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यूथ वॉलंटियर्स के साथ इंटरैक्टिव सेशन आयोजित
इस दौरान, यूथ वॉलंटियर्स के साथ इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए गए। इन सत्रों में उन्हें चयन प्रक्रिया, तैनाती, भूमिकाएं, जिम्मेदारियां, रिपोर्टिंग प्रणाली, उपस्थिति निगरानी और PFMS/TSA के माध्यम से मानदेय के वितरण के बारे में सीधे तौर पर समझाया गया।
विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक
फील्ड एक्सपोजर विजिट के तहत, प्रशिक्षुओं ने जिला मजिस्ट्रेट/डिप्टी कमिश्नर और जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों का उद्देश्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अभिसरण रणनीति और समन्वय को समझना था।
हितधारकों के साथ भी बैठके शामिल
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों, यूथ क्लब लीडर्स, कार्यक्रम के लाभार्थियों (विशेषकर महिला प्रतिभागियों) और अन्य हितधारकों के साथ भी बैठकें शामिल थीं। इन मुलाकातों का लक्ष्य जमीनी स्तर की गतिविधियों और सामुदायिक जुड़ाव को समझना था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.