मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बडेर में शनिवार दोपहर एक युवक शराब के नशे में सूखे कुएं में गिर गया जिसके बाद पुलिस ने रस्से से बांधकर बाहर निकाला और हॉस्पिटल भिजवाया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह (24) पुत्र रतन सिंह राजपूत शराब के नशे में गांव के पास स्थित एक सूखे कुएं में गिर गया। घटना करीब दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मिलकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों ने एक युवक को रस्से से बांधकर कुएं में उतारा और उस युवक ने घायल युवक के पैर रस्सें से बांधे उसके बाद ग्रामीणों ने उसे धीरे-धीरे बाहर निकाला घायल युवक के हाथ पैरों से खुन बह रहे थे। युवक को गंभीर हालत में शाम करीब 5 बजे मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर ग्राम विकास अधिकारी, हल्का पटवारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। मालाखेड़ा थाने के एसएचओ हरदयाल ने बताया की जैसे गांव से सूचना मिली तुरंत वहां मौके पर पहुंचे और उसे निकालकर मालाखेड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया घायल युवक के हाथ पैरों में फैक्चर आए है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.